जबलपुर। 1 से 30 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने रेलवे सराय इंदिरा मार्केट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से किया। वहां पहुंचे कलेक्टर बच्चों में घुलमिल गए और सबसे बातें करने हुए उन्हें खिलौने, फल व टॉफी दी तो बच्चों के चेहरे खिल गए। कलेक्टर ने अधिकारियों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयोजन का महत्व समझाते हुए सफलता के सूत्र दिए। कार्यक्र म की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद अरु णा संजय साहू ने की। इस अवसर पर जिला कार्यक्र म अधिकारी महिला एवं बाल विकास एमएल मेहरा भी उपस्थित थे ।
आंगनवाड़ी देख खुशी जताई, समाजसेवियों का सम्मान किया
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने कार्यक्र म में चार लाडलियों को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र दिए और तीन कुपोषित बच्चों को पोषण किट सौंपी। एडाप्ट एन आंगनबाड़ी योजना के तहत रेलवे सराय स्थित इस आंगनवाडी केंद्र को दिये गये आकर्षक स्वरूप तथा यहां बच्चों के लिये उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन कर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने प्रशंसा की । उन्होंने इसके लिये समाज सेवी आदित्य शर्मा एवं पंकज गौतम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आंगनवाडी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया। जिसमें डॉ कमलेश शर्मा द्वारा 60 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई । सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास मनीष सेठ ने बताया कि रेलवे सराय स्थित आंगनवाडी केंद्र में आयोजित इस कार्यक्र म के साथ ही जिले में आज गुरु वार से राष्ट्रीय पोषण माह की शुरु आत हो गई । उन्होंने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत जिले के सभी 2 हजार 483 आंगनवाडियों में बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से सबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ।

