Type Here to Get Search Results !

SP सिद्दार्थ बहुगुणा ने थामा तिरंगा, पीछे चल पड़ी फोर्स ने सड़कों पर लगाए भारत माता के जयकारे


 


जबलपुर। आजादी के  ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम एवं ‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत एसपी सिद्दार्थ बहुगुणा के साथ सड़कों पर निकले पुलिस फोर्स के पैदल मार्च में भारत माता के जयकारे लगे और हाथ मे तिरंगा थामे चल रहे एसपी सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का जनता ने गर्मजोशी से अभिवादन किया। पैदल मार्च रैली पुलिस कन्ट्रोलरूम  से  शाम 6 बजे जन जागृति हेतु निकालकर पुलिस बल ने घर-दुकान-प्रतिष्ठान में तिरंगा लगाने का संदेश दिया। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण)  संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  शिवेश सिंह बघेल,   तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैट सुश्री प्रियंका शुक्ला  (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती  आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक  रांझी  एम.पी. प्रजापति, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर  अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक गढा  तुषार सिंह  की उपस्थिति में  किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.