Type Here to Get Search Results !

प्लेन की छत से टपर रहा था पानी, एयरहोस्टेस बोली- सर,सीट बदल लीजिए

स्पाइस जेट से परेशान फ्लायर्स बोले- विमान है या टेम्पो या सरकारी खटारा बस

 जबलपुर। हवाई सेवा के नाम पर बदनाम स्पाइस जेट की उड़ान से जुड़े रोज नए-नए हादसों ने यात्रियों को दहशत में डाल रखा है। हालत यह है कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से गिनी-चुनी उड़ान देश के अन्य शहरों के लिए हैं। उस पर डिफाल्टर साबित हो रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में चाहे जब कोई न कोई घटना सामने आ रही है। चूंकि जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट भी सिविल एविएशन की गाइडलाइन के सभी मापदंड पूरे नहीं करता और अक्सर फ्लायर्स को होने वाली परेशानी का समाधान नहीं मिलता। बुधवार को जबलपुर आ रहे स्पासजेट विमान की हार्ड लैंडिग से फ्लायर्स दहल गए , वहीं आसमान में विमान की छत से टपकर रहे पानी के कारण कई यात्रियों को सीट बदलना पड़ी। एक यात्री ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि ये विमान है या टैम्पो या राज्य परिवहन निगम की बस? स्पाइसजेट के खिलाफ उपभोक्ता फोरम से लेकर अनेक बार सिविल एविएशन की गाइडलाइन के मुताबिक नियम-कायदों के तहत कार्रवाई हो चुकी है और कानूनी कार्रवाई तक की नौबत आ चुकी है। 

 रनवे पर हार्ड लैंडिंग से लगा कमर टूट जाएगी

 कल शाम दिल्ली से जबलपुर आ रहे स्पाइसजेट के विमान की रनवे पर हार्ड लैंडिंग करना पड़ी और इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर भेजना पड़ा। स्पाइस जेट से उतरे एक फ्लायर ने बताया कि आसमान में विमान की छत से पानी टपक रहा था जिसकी शिकायत करने पर एयरहोस्टेस ने उनसे कहा कि आप सीट बदल लीजिए। बता दें कि बुधवार को डुमना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग से पहले ही यात्रियों को झटके लगना शुरु हो गए और विमान लड़खड़ाने लगा जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों का कहना है कि उस वक्त झटका लगने से ऐसा महसूस हुआ कि कमर टूट जाएगी। रनवे पर ही इस विमान को रोकना पड़ा, लेकिन उसी वक्त आसमान पर इंडिगो की फ्लाइट चक्कर काटने लगी जिसके रूट को डायवर्ट कर तत्काल नागपुर लैंड कराना पड़ा। ऐसा यहां से एटीसी क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण करना पड़ा। शाम को जबलपुर उतरने वाले यात्रियों को दो घंटे तक नागपुर में ही रुक कर रात को साढ़े दस बजे वापस आने मिला।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.