Type Here to Get Search Results !

मेडिकल के बच्चा वार्ड में आग की खबर से पार्षदों का शपथ विधि समारोह छोड़ पहुंचे SP कलेक्टर


 

मीडिया कर्मियों को देख भड़कीं डीन गीता गुइन


जबलपुर। अस्पताल अग्नि कांड से अलर्ट प्रशासन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल के बच्चा वार्ड में आग लगने की सूचना ने हिला दिया। इस वक्त कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी व SP सिद्दार्थ बहुगुणा नगर निगम में भाजपा पार्षदों के शपथ विधि समारोह में मौजूद थे। प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर अधिकारियों ने तत्काल कूच किया , वहीं मोके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। आग केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी थी, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई ,लेकिन पूरे शहर में खबर फैल गई। संभाग कमिश्नर बी चंद्रशेखर सहित वहाँ पहुंचे अधिकारियों को बताया गया कि 2 दिन पहले भी बच्चा  वार्ड के बाहर AC में आग लग गई थी,  जिसके बाद डीन डॉ गीता गुइन ने केबल वायर बदलने कहा था।हालांकि डीन कवरेज के लिए पहुंच गई मीडिया की भारी फ़ौज को देखकर भड़क गईं थीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.