Type Here to Get Search Results !

तम्बाकू का गोरखधंधा, पुलिस ने शांतिनगर में छापा मारकर किया खुलासा


 


क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार


जबलपुर। एस पी सिद्दार्थ बहुगुणा के निर्देश पर ASP  गोपाल खाण्डेल एवं ASP क्राइम  समर वर्मा  के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एंव थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा शांति नगर स्थित समता कालोनी में दबिश देते हुये तम्बाकू के अवैध व्यापार मे लिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये 46 बोरे तम्बाकू/जर्दा कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये जब्त कर शहर में तम्बाकू के गोरखधंधे का खुलासा किया है।


  मुखबिर से सूचना मिली कि रमेश बेन अपने शांति नगर समता कालोनी स्थित मकान में खुली तत्बाकू पाउच में भर कर बिना किसी विधिक व्यापारिक लाइसेंस के धोखाधडी करते हुए बाजार मे व्यापार कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है । पुलिस ने छापा मारकर पवन बेन व आनंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी रमेश बेन फरार हो गया। संयुक्त टीम द्वारा तत्बाकू के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियेां को रंगे हाथ पकडने में उप पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था/अपराध  सुश्री अंकिता खातेकर, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी, निरीक्षक श्री विमल वासुकी, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश मिश्रा, हरिशंकर गुप्ता, संतेाष दीक्षित, आरक्षक राजेश केवट, रंजीत यादव, मुकेश परिहार एवं थाना गोहलपुर के सहायक उप निरीक्षक विनोद सुरखेल, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र , आशीष असाटी , अंदेश त्रिपाठी, धरमाजी पवार, आरक्षक संजय, हुलेश, आशीष की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.