Type Here to Get Search Results !

शादीशुदा प्रेमिका ने रात में बुलाया फिर पति के साथ मिलकर हत्या कर लाश कुए में फेकी

मोपेड सहित मिली थी युवक की लाश, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

 जबलपुर। बरगी में बंधन बैंक के ज्यूपिटर मोपेड सहित कुए में हाथ-पैर बंधी मिली लाश की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर 1 महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक राजेश विश्वकर्मा के जिस महिला से अवैध संबंध थे,उसी ने पति के दबाव में रात को घर बुलाया और पति व देवर के साथ मिलकर हत्या कर दी। तीनों ने लाश को मोपेड सहित कुए में फेक दिया था। 

शराब-मुर्गा की पार्टी दी फिर पति देवर को बुला लिया

 रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश की शिनाख्त के बाद मामले की विस्तृत जांच करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। बरगी पुलिस की पूछताछ में अवैध संबंधों में हत्या करने की बात सामने आने के बाद बरगी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 का प्ररकण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि कुआ में लाश मिलने के बाद मृतक की शिनाख्त राजेश विश्वकर्मा 30 साल निवासी मुकुनवारा थाना बरगी के रूप में हुई थी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी शिवेश सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान एवं हाथ-पैर बंधे होने के कारण पुलिस को मामला समझते देर नहीं लगी। हत्याकांड की जांच में थाना प्रभारी बरगी रीतेश पांडे, एसआई शशिकला उइके, एसआई सतीश झारिया, राजेंद्र बिलोहा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को लगाया गया। अंधे कत्ल की जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि राजेश विश्वकर्मा किसी अनिल सिंगरहा से मिलने जाने की बात कहकर शाम को निकला था। पुलिस ने लाल बिल्डिंग के समीप रहने वाले संदेही अनिल सिंगरहा और उसके मौसेरे भाई शंकर सिंगरहा से पूछताछ की, जिसमें हत्याकांड का खुलासा हो गया। शंकर सिंगरहा ने पुलिस को बताया कि मृतक राजेश विश्वकर्मा के अवैध संबंध अनिल सिंगरहा की पत्नी भारती (परिवर्तित नाम) से थे। अनिल ने पत्नी पर दबाव डाला कि राजेश को पूरी रात रुकने के लिए बुलाओ। राजेश शादीशुदा प्रेमिका के कहने पर उसके घर पहुंचा और शराब-चिकन की पार्टी के बाद योजना के अनुसार रात करीब 12 बजे फोन कर पति अनिल और देवर शंकर को बुलाया और उन्होंने हत्या करने के बाद लाश को कुआ में फेंक दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.