Type Here to Get Search Results !

मेडिकल के सामने नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर व हाथ मिला, धड़ गायब

सुबह पहुंचे सफाईकर्मियों ने देखा, पुलिस को दी सूचना 

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के मेन गेट के सामने बने मार्केट के समीप एक नवजात बच्चे का धड़ से अलग सिर व कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि उस क्षेत्र में सफाई कर्मियों ने सुबह 5 बजे सिर व कुछ दूरी पर कटा हुआ हाथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। दवा दुकानों व मार्केट के आसपास तलाश करने पर बच्चे का धड़ नहीं मिला। सूचना मिलने पर गढ़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद सिर व हाथ को मेडिकल की मरचुरी में रखते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

 किसी ने बच्चा फेका या दफन शव को कुत्तों ने निकाला

 सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह ने बताया कि मेडिकल अस्पताल के सामने नवजात बच्चे के शरीर के अवशेष पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों (मुंडी और हाथ) को मेडिकल मरचुरी में जांच-परीक्षण के लिए रखा है। प्राथमिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि संभवत: मेडिकल में किसी नवजात की मौत के बाद उसे मेडिकल के पीछे खाली पड़ी जगह में दफनाया गया हो। कुत्ताें एवं अन्य जीवों ने कब्र से नवजात के शव को खोदकर नोच लिया है। पुलिस की एक टीम आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करते हुए हर एंगल में मामले की पड़ताल कर रही है। मेडिकल क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि किसी महिला ने बच्चा पैदा होने के बाद चोरी छिपे उसे कहीं फेंक दिया होगा, जिसके बाद जानवर नवजात के शरीर का कुछ हिस्सा खा गए हैं। पुलिस इस संभावना को देखते हुए भी आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.