Type Here to Get Search Results !

मुकद्दर से फ्री में चाय पीने वाले कुख्यात बदमाश रसिया को मौत के घाट उतारा

पहले रंगदारी फिर मां पर हाथ उठाया तो मार डाला
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र के गाजीनगर में दबंगई दिखाकर रोज फ्री में चाय पीने वाले रफी उर्फ रसिया को चाय वाले ने तंग आकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि मुकद्दर नामक युवक चाय की दुकान चलाकर जीवन यापन करता है, उसकी दुकान पर रोज आने वाला रफी उर्फ रसिया चाय पीकर बिना पैसे दिए चला जाता है। मंगलवार की रात रसिया चाय पीकर जाने लगा तो मुकद्दर ने पैसे मांगे और पिछले बकाया की बात कही। इलाके में खुद को दबंग बताने वाले रसिया ने चाय वाले को थप्पड़ मार दिया। इस विवाद के बीच आई मुकद्दर की मां को भी बदमाश ने धक्का दे दिया। इससे गुस्साए चाय वाले ने आपा खोया और चाकू से उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मुकद्दर को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.