Type Here to Get Search Results !

नरसिंहपुर जा रही बस ने युवती को कुचला, गुस्साए लोगों ने लगा दी आग


 


बस यात्रियों में मची भगदड़, मृतिका सहेली को छोड़कर लौट रही थी

छिंदवाड़ा। नरसिंहपुर जा रही बस ने कुसमैली पेट्रोल पंप के पास एक्टिवा सवार युवती को कुचल दिया। 22 वर्षीय सोनम बरखे की स्पॉट पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। खबर के मुताबिक खापा घाट में रहने वाली सोनम अपनी सहेली को छोड़कर लौट रही थी तभी बस ने टक्कर मार दी। युवती का सिर कुचलने से मोके पर मौत हो गई। सहेली ने ही उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है आक्रोशित परिजनों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर बस फूंक दी। गनीमत रही कि आग लगते ही सभी यात्री बस से उतर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.