सतना में उपद्रवियों की हरकत,
पुलिस में FIR
सतना। जिले के थाना ताला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुईसा एवं विधुई खुर्द के बीच उफनाती बीहर नदी में गायों को डंडे के बल पर खदेड़ते हुए धकेलने का मामला सामने आया है। पुल को छू कर बह रही नदी में आधा दर्जन से अधिक लड़के गायों को घेर कर लाते हैं फिर डंडे से पीटते हुए गायों को नदी में कूदने मजबूर कर देते हैं। मानवता को शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भाई पटेल , रामपाल पटेल , निवासी विधुई सुनील पांडे , लल्लू पांडे , रामदयाल पांडे निवासी घुइसा एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है। ASP सतना ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
