Type Here to Get Search Results !

भारत रत्न पं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जबलपुर में होगा नवीन प्रतिमा का अनावरण

पुण्य तिथि पर तरुण शक्ति संगठन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिया संकल्प

 जबलपुर। पूर्व प्रधानमंत्री, देश में करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केंद्र पं अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर शहर में उनकी नवीन प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह संकल्प तरु ण शक्ति संगठन के कार्यालय में आयोजित अटल जी की पुण्य तिथि कार्यक्र म में लिया गया। देश की राजनीति में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल करने वाले भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं व तरु ण शक्ति कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संगठन प्रमुख व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरया ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तरु ण शक्ति द्वारा प्रतिवर्ष अटल जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, इस बार उनकी नवीन प्रतिमा की स्थापना के साथ जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्र म में युवा कवि अनिमेष ‘अटल’ द्वारा अटल जी की कविता का पाठ किया गया, उसके बाद सभी साथियों द्वारा पुष्पाजलि अर्पित की गई जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व एमआईसी सदस्य नंदू यादव, चक्र ेश नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप शुक्ला,राजीव बेंटिया, कमलेश नामदेव, अन्नू सोनी, अज्जू सोनकर, श्याम सिंह ठाकुर, संतोष उपाध्याय, आशीष साहू, बबलू जायसवाल, सनी रोहरा, प्रशांत तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.