Type Here to Get Search Results !

गोल्ड शो रूम में चोरों की सेंध, करोड़ों के जेवरात उड़ाने का अनुमान


 


पीछे के रास्ते से ताला तोड़कर घुसे, चांदी के जेवरों में हाथ भी नहीं लगाया

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने बीती रात पायलवाला गोल्ड शो रूम में ताला तोड़कर करोड़ों रुपए के जेवर पार कर दिए। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात पीछे के दरवाजे से घुसे चोरों ने शो रूम में प्रवेश किया और चांदी के जेवरात छोड़ सोने के जेवर भारी मात्रा में ले गए। लार्डगंज टीआई मधुर पटेरिया के मुताबिक FSL टीम  व डॉग स्क्वाड ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।

वारदात के तरीके से किसी जानकार का हाथ होने पर शक

सुपर मार्केट के सामने स्थित पायलवाला गोल्ड शो रूम में बड़ी चोरी और चोरों की करतूत से अनुमान लगाया जा रहा है कि कि किसी जानकार का इसमें हाथ है। पड़ताल के दौरान जो बात सामने आई उसमें प्रमुख ये है कि चोरों ने इत्मीनान से जेवरात के डिब्बे खाली किये और उन्हें क्रम से जमाकर रखा। यानि हार, कंगन और ईयर टॉप्स के खाली डिब्बे अलग अलग जमाकर वापस रखे गए। खास बात ये रही कि चोरों ने जिस हिस्से में चांदी के जेवर व अन्य आयटम रखे थे उसका पर्दा भी नहीं हटाया। 

ज्यादा कैश न होने और काफी माल छोड़कर जाने पर आश्चर्य

ज्वेलरी और प्रॉपर्टी के कारोबार में प्रख्यात नेमीचंद पायलवाला के शो रूम से कैश भी चोरी होने की खबर थी, लेकिन संचालक सुनील ने पुलिस को बताया कि चोर सोने के जेवरात ही ले गए है। वहीं ये भी आश्चर्य है कि चोर शो रूम में करीब आधा माल छोड़ गए।

स्कूल आई संचालिका ने देखा ताला टूटा है


शो रूम संचालिका ममता पीछे के हिस्से में गली में  स्वर्णिम पब्लिक स्कूल भी चलाती हैं। वे जब सुबह स्कूल पहुंची तो देखा कि शो रूम का गली में स्थित पिछला दरवाजा खुला है, तब उन्हें ताला तोड़कर चोरी होने की जानकारी मिली। सराफा निवासी शो रूम संचालक पुलिस को चोरी गए माल की सही-सही जानकारी नहीं से सके। पुलिस पड़ताल में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.