Type Here to Get Search Results !

हिस्ट्रीशीटर रियाज का नया मोहल्ला में बना अवैध आलीशान मकान पुलिस-प्रशासन ने किया ध्वस्त

सुबह-सुबह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी व जेएमसी का अमला .

. जबलपुर। हत्या-बलवा, शासकीय कार्य में बाधा एवं धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधिक मामलों में शामिल रहने वाले बदमाश मोहम्मद रियाज के आलीशान 3 मंजिला मकान को सुबह-सुबह तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। करीब 1 करोड़ की लागत से बने इस मकान को तोड़ने के लिए अतिक्रमण दल को भारी मशक्त करना पड़ी। नया मोहल्ला की सकरी गली होने के कारण बड़ी जेसीबी मशीन अंदर तक नहीं पहुंच सकी। छोटी मशीन एवं ड्रिल मशीनों से तुड़ाई का कार्य सुबह से चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जक एवं भाई रियाज की अपराधिक छवि को ध्यान में रखते हुए विवाद की आशंका पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात किया गया।

 ओमती, बरेला, लार्डगंज व गोरखपुर थाने में दर्ज हैं कई प्रकरण

 सीएसपी ओमती आरडी भारद्धाज ने बताया कि कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा एवं जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के बदमाश भाई मोहम्मद रियाज के अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे से चल रही है। अधिकारियों ने पूर्व में राशन की काला बाजारी, मिलावटखोर, भू-माफिया/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार कर उनके विरूद्व लगातार कार्रवाई कर रही है। मोहम्मद रियाज पिता अब्दुल वहीद उम्र 50 साल निवासी 903 बड़ी ओमती नया मोहल्ला के विरूद्ध थाना बरेला में धारा 347, 294, 506, 323, 34 एवं 3(1)(5) एससी एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज है। इसी तरह थाना थाना गोरखपुर में अपराध क्र मांक धारा 147, 149, 448, 307, 302, 120 बी एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्ररण पंजीबद्ध है। थाना ओमती में धारा 147, 186, 294, 225, 332, 333, 353, 506, 120 बी, 109 एंव 3(1)ध, 3(2)(व्ही,क), 3(2)(व्ही) एससी एसटी एक्ट एवं थाना लार्डगंज में धारा 420, 467, 468, 471, 34 के प्रकरण दर्ज हैं।

 कार्रवाई के दौरान सुबह से मौजूद रहे अधिकारी-कर्मचारी

 विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुए कार्रवाई दौरान एडीएम शेर सिंह मीणा,एएसपी गोपाल खांडेल, नगर निगम अपर कमिश्नर राजेन्द्र मिश्र, डिप्टी कमिश्नर मनोज मिश्र, एसडीएम ऋषभ जैन, सीएसपी ओमती आरडी भारद्वाज, सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर, सीएसपी कोतवाली प्रभात शुक्ला, डीएसपी मधुकर चौकीकर, टीआईओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव, टीआई बेलबाग प्रियंका केवट, टीआई कोतवाली अनिल गुप्ता, टीआई लार्डगंज मधुर पटेरिया, टीआई गोरखपुर एसपीएस बघेल, टीआई गोहलपुर विजय तिवारी, टीआई माढ़ोताल रीना पांडे, टीआई भेड़ाघाट शफीख खान, टीआई पाटन आसिफ इकबाल, नायब तहसीलदार सुरेश सोनी, आकांक्षा चौरसिया, भवन अधिकारी आरके गुप्ता, मनीष तड़से, चेतना चौधरी, शैलेन्द्र कौरव, विधि अधिकारी राजीव अनुभोरे, अतिक्र मण अधिकारी सागर बोरकर एवं नगर निगम का अतिक्र मण अमला मौजूद रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.