कुर्सियां हथियाने धक्का मुक्की, मीडिया गैलरी में कब्ज़ा
जबलपुर। कांग्रेस में मेयर चुनाव जीतने से भारी उत्साह है, लेकिन शपथ विधि जैसे गरिमामय कार्यक्रम में नेता-कार्यकर्ता खींचतान की संस्कृति का असर दिखाना नहीं भूले। वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में जबरदस्त ग़दर मची और कुर्सियों पर कब्जा जमाने, मुंह दिखाई करने की होड़ में अफरा तफरी बनी रही। व्यवस्था में जुटे नेता औऱ कार्यकर्ताओं की कोई सुन नहीं रहा था। यहाँ तक कि प्रेस-मीडिया के लिए बनी गैलरी में कांग्रेसियों ने कब्जा कर लिया। कुछ नेताओं को बेरिकेड्स फांद कर पीछे जाना पड़ा।
