Type Here to Get Search Results !

देश की रक्षा करने वाले जवानों के हाथों पर बहनों ने बांधी राखी

अनूठे रक्षाबंधन का साक्षी बना मालवीय चौक 

 जबलपुर। देश की रक्षा के लिए संकल्पित सैनिकों को राखी बांध कर आज बहनों ने उनकी मंगलकामना करते हुए रक्षाबंधन मनाया। मालवीय चौक पर आज पूर्वान्ह आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंची सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या भारती की बहनों ने हाथ से बनाई हुई राखी का देशी रक्षा सूत्र फौजी भाईयों की कलाई पर बांधा। देशभक्ति और परम्परा और संस्कृति से ओत-प्रोत इस रक्षाबंधन महोत्सव को जिसने देखा उसकी आंखें खुशी से छलक उठीं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आज इस अवसर पर ऐसे 50 सैनिक जो कि अनेक वर्षो से लगातार देश की सेवा में जुटे हुए हैं और घर पहुंच कर रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मना पा रहे हैं उन्हे खास तौर पर आज यह रक्षासूत्र बहनों के द्वारा बांधा गया है। उद्योगपति डॉ. कैलाश गुप्ता, सरस्वती शिक्षा परिषद के सचिव डॉक्टर नरेंद्र कोष्टी, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक शरद अग्रवाल आदि की उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समापन वंदे मात्रम के गायन के साथ हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.