पिकनिक मनाने गया था, पैर स्लिप हो गया, लोग बेबस देखते रहे
मंदसौर। बारिश में उफनती नदी, डेम देखने जाने वाले लोगों ने एक दिल दहलाने वाली घटना देखी। गांधी सागर डेम में पिकनिक मनाने गए युवक का पैर स्लिप हो गया और वह डेम के जलाशय में जैसे ही गिरा एक बड़े मगरमच्छ ने लपक लिया। संघर्ष में युवक निर्वस्त्र हो गया और उसकी मौत हो गई। मगरमच्छ युवक को मुंह मे दबाए डेम में घूमता रहा और लोग बेबस होकर देखते रहे। 44 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है , लेकिन आधिकारिक तौर पर घटना और युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

दुखद दुर्घटना हुई
ReplyDeleteलेकिन आश्चर्य जब डेम मे जाली लगी है तो युवक को जाली के उस पार जा कर करतब दिखाने के चक्कर मे युवक जलाशय मे गिरा लोगों को सीख लेनी चाहिए. आज एक परिवार का युवक मगमच्छ का शिकार हो गया. इस डेम से लोग दूर ही रहे.