लहुलुहान हालत में तारों से पैर बंधे हुए मिले, पुलिस कर रही जांच
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत कालीमठ क्षेत्र में एक महिला की हत्य की खबर से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और देखा कि महिला का चेहरा तकिया से दबा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मदन महल पुलिस के अनुसार कालीमठ मंदिर के पास 55 वर्षीय केसर चौकसे पति भगवानदास चौकसे का शव घर पर ही लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक महिला के मुंह पर तकिया ढंका हुआ है जबकि उसके दोनों पैर तार से बंधे हुए हैं। प्रथम दृष्टि में ही पुलिस ने इसे हत्या का मामला मान कर जांच शुरू कर दी और घर के आसपास रहने वालों से इस संबंध में पूछताछ की। फिलहाल इस मामले की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस अड़ोसी-पड़ोसियों के अलावा महिला के परिजनों और सहित अन्य से भी पूछताछ कर रही है।

