Type Here to Get Search Results !

‘कॉम्बिंग गश्त’ में एसपी ने पूरी रात कराई फोर्स की परेड, कई अपराधी दबोचे

आधी रात से सुबह 5 बजे तक सड़कों पर रही थानों की पुलिस

 जबलपुर। बालों में ‘कंघी’ कर एकजगह एकत्र होने की पुलिसिया तकनीक ‘कॉम्बिंग गश्त’ का प्रयोग कर पुलिस ने देर रात कई बदमाशों व रात तक घूमने-फिरने वालों पर नकेल कसी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर गुंडा-बदमाश, इनामी फरार, हिस्ट्रीशीटर वारंटी, जिला बदर सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधी/माफिया पर कठोर कार्रवाई करने और प्रभावी धसक बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार की रात 12 बजे से कॉम्ब्ंिाग गश्त शुरू की। जिसमें जिले के सभी थानों के प्रभारी बल के साथ एवं संभाग अधिकारियों ने मिलकर सुबह 5 बजे तक शहर से लेकर देहात तक सर्चिग अभियान चलाया। एएसपी सहित डीएसपी कॉम्बिंग गश्त का सुपरवीजन कर रहे थे। कॉम्ब्ंिाग गश्त चलती रही और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश वारयलेस सेट पर देर रात तक मिलते रहे।

 कई अपराधी और वाहन चोर दबोचे गए

. जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे अपने-अपने क्षेत्र में सघनता से गश्त की शुरूआत की। पुलिस ने रात में घूमने वालों को रोककर आवश्यक पूछताछ की। बाइक, कार सहित अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की गई। वाहन चालकों से पूरी डिटेल नाम-पता मोबाइल नंबर और रात में जाने का कारण रजिस्टर में दर्ज किया गया। कॉम्ब्ंिाग गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपियों में पुलिस ने 4 वाहन चोर को 3 चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। लंबित दर्ज प्रकरण में फरार 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह रात में संदिग्ध हालत में घूमने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान एएसपी गोपाल खांडेल, एएसपी संजय अग्रवाल, एएसपी प्रदीप शेण्डे, एएसपी शिवेश सिंह बघेल अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे। गश्त के दौरान 111 गैरम्यादी और 235 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। संभागीय अधिकारी सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी ने कॉम्ब्ंिाग गश्त में रवाना होने से पूर्व बल को ब्रीफ किया। सीएसपी ने कहा कि कॉम्ब्ंिाग गश्त के दौरान जनसामान्य को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। अस्पताल से घर या घर से अस्पताल जा रहे अटेंडर को सामान्य पूछताछ के बाद तत्काल जाने दिया जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.