Type Here to Get Search Results !

मोदी @ 20, विकास को जनांदोलन बनाने प्रधानमंत्री के प्रयासों का दस्तावेज

शहीद स्मारक सभागार में सेमीनार, सांसद द्वय ने किया विमोचन 

जबलपुर। देश में विकास को जनांदोलन बनाने वाले विज़नरी नेता का नाम नरेंद्र मोदी है जिन्होंने अपने जनप्रतिनिधित्व काल में पहले गुजरात प्रदेश और फिर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए क्र ांतिकारी परिवर्तनों से नए आदर्श स्थापित किए। मोदी @ 20 वह पुस्तक है जिसमें विद्वानों के तार्किक विश्लेषण में बताया है कि विकास को जनआंदोलन बनाने वाले दुनिया के एक मात्र नेता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। यह बात राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने शहीद स्मारक सभागार में आयोजित सेमीनार व पुस्तक के विमोचन अवसर पर कही। इस अवसर पर सांसद सोनी व सांसद राकेश सिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। सांसद सोनी ने कहा कि देश मे गाँधी जी का नाम इस्तेमाल कर राजनिति करने वालों ने उनके आदशरें पर चलने का कार्य नहीं किया जबकि प्रधानमंत्नी नरेन्द्र मोदी ने गाँधी जी के विचारों को सही मायने में आत्मसात किया और यह सिर्फ कहने और लिखने से नहीं बल्कि साक्षात देखने से हमें पता चलता है उसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय को जनता के बीच पहुंचाया और आज छोटे से छोटा बच्चा भी स्वच्छता के प्रति जागरूक है। लाल बहादुर शास्त्नी,उसके बाद पं अटल बिहारी वाजपेयी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नाम आता है, जिन्होने अपना जीवन देश के नाम समर्पित किया। मोदी जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते 20 साल का कार्यकाल पूरा किया है और पुस्तक उनकी इसी विशेषताओं का दस्तावेज है।

 प्रतिभा, कार्यशैली और आचरण का लोहा दुनिया ने माना : राकेश सिंह

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि हमारे पास ऐसे नेता का प्रतिनिधित्व है जिनकी प्रतिभा, कार्यशैली , कार्यक्षमता, आचरण और उनके निर्णयों का लोहा पूरी दुनिया मानती है और ऐसे हमारे नेता के 20 वर्षो के जनप्रतिनिधि रहते हुए उनके कार्यो, जीवनशैली और क्षमता के बारे में देश के विद्वतजनों ने लिखा है जिसे हम मोदी @

20 में पढ़ सकते हैं। राकेश सिंह ने पीएम मोदी के जीवन के कई पहलुओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, मप्र पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पूर्व मेयर डॉ स्वाति गोडबोले, सदानंद गोडबोले, व्यापारी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एसके मुद्दीन, अभिलाष पांडे, रत्नेश सोनकर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.