Type Here to Get Search Results !

बिजली बिल के जरिए जनता से लूट और ज्यादती के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

सूत्रधार सौरभ नाटी शर्मा ने कहा-बिजली कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी 

जबलपुर। अनाप-शनाप बिजली बिल, पेपरलेस बिल की विसंगति और उपभोक्ताओं से जबरिया वसूली के खिलाफ जनता की आवाज बनकर कांग्रेस ने बिजली विभाग पर एक बार फिर से जनता के साथ लूट, गुंडागर्दी और लापरवाही करने के आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेता और बिजली आंदोलन के सूत्रधार सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि लोगों के घरों के अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं और ऊपर से पेपरलेस बिजली बिल प्रणाली शुरू कर दी गई है, जो कि अधिकांश लोगों को समझ तक नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि सिटी सर्किल में कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें लोगों के घरों की बिजली अकारण ही काट दी गई। प्रदेश कांग्रेस सचिव सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि शहर में दो दिन तक हुई बारिश में पूरा अमला गायब था और नशे में धुत्त पड़ा था, आलम यह था कि अधिकारी-कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि आगामी 2 सितंबर को एसई कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।

 स्थाई कनेक्शन के लिए भटक रहे, अधिकारी सुनते नहीं

 कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि शहर में करीब 60 हजार बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके घरों में सालों बीत जाने के बाद भी अब तक स्थाई कनेक्शन नहीं हैं और उन्हें अस्थाई कनेक्शन से ही काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू को ज्ञापन सौंपकर लोगों को स्थाई कनेक्शन दिलाने की लड़ाई का आगाज किया जाएगा। कांग्रेस ने बिजली उपभोक्ताओं के हक में किए जा रहे आंदोलन में किए जा रहे आंदोलन में जनता से समर्थन की अपील की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.