Type Here to Get Search Results !

कठौंदा में बिना अनुमति बन रहे पारस परिसर पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर

पुलिस बल की मौजूदगी में नगर-निगम ने की कार्रवाई 

जबलपुर। एंटी माफिया सेल के अंतर्गत अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटा रहे जिला प्रशासन की टीम ने आज कठौंदा में अवैध प्लाटिंग कर किए गए निर्माण को तोड़ दिया। खसरा नम्बर 180 में किए गए इस पारस परिसर के अवैध निर्माण को हटाने के लिए एसडीएम-तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंची नगर-निगम की टीम ने अंतिम चेतावनी देकर बुल्डोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि खसरा नम्बर 180/1 में किसी मुस्कान जैन और राहुल जैन नामक बिल्डर्स ने दो एकड़ से अधिक जमीन पर पारस परिसर और निर्माणाधीन चार मकान प्रशासन ने गिरा दिए हैं। इसके अलावा यहां प्लंथ और बीम भरे हुए प्लॉट भी मिले हैं जिसमें एक पर कॉलोनाइजर ने अपना ऑफिस बनाकर शानदार गेट आदि लगाकर प्लॉट बेच रहा था। अधारताल तहसील अंतर्गत कठौंदा में बिना अनुमति के विकसित की गई इस कॉलोनी के लिए ग्राहकों से बुकिंग जारी थी। नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल के अनुसार यहां 800-800 वर्गफुट पर बनाए चार मकान और इतनी ही भूमि पर भरे हुए प्लंथ आदि को बुल्डोजर की सहायता से तोड़ा गया है। इसमें से एक-एक मकान और प्लॉट की कीमत 50 से 60 लाख रुपए तक है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीएसपी तुषार सिंह, थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा, नगर-निगम से कॉलोनी सेल प्रभारी मनीष तड़से आदि की मौजूदगी में अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कॉलोनाईजर्स जैन ब्रदर्स और उनके समर्थकों की ओर से कार्रवाई रुकवाने भरसक कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.