बड़ेरिया मेट्रो प्राइम में अभिनंदन समारोह, रक्तदान के महाअभियान में देंगे सहयोग
जबलपुर। जबलपुर की जनता के आशीर्वाद से मुङो मेरी बढ़ी जिम्मेदारियां का अहसास है, इसको पूरा करने का सच्चा व ठोस प्रयास पूरी कर्तव्यनिष्ठा से सभी को साथ लेकर करूंगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेट्रो हॉस्पिटल परिवार का योगदान सराहनीय है, मैं सदैव आपके साथ हूं। उक्त उदगार मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया ने हर संभव सहयोग करने का वादा किया और आगामी 7 सितंबर को जबलपुर में कलेक्टर डॉ इलैया राजा के आव्हान पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा 2000 यूनिट रक्तदान के प्रयास में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थापक शंभू दयाल बड़ेरिया के साथ बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल से डॉ राजेश पटेल, डॉ सुनील गुलाटी, डॉ डीयू पाठक, डॉ जीतेंद्र परयानी, ग्लोबल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट की ओर से डायरेक्टर डॉ राजीव खत्री उनकी टीम द्वारा, ग्लोबल आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों डॉमदन गोस्वामी व प्रतिनिधि मंडल द्वारा, नॉन क्लिनिकल व एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ द्वारा डॉ समृद्धि वर्मा के नेतृत्व में तथा बालाजी पैरा मेडिकल की डायरेक्टर डॉ. मृदुला महीधर, रीजनल नर्सिग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मालती लोधी द्वारा पुष्प मालाओं से अभिनन्दन, सरदार पटेल एजुकेशन कॉलेज से प्राचार्य सहयोगियों द्वारा शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर मेयर का अभिनंदन किया गया। साथ ही श्री ठाकुर बिहारी जी महाराज कुचैनी मंदिर ट्रस्ट जबलपुर के अध्यक्ष बृज बिहारी नगरिया, गहोई वैश्य समाज पंचायत के अध्यक्ष रविकांत रावत, गहोई वैश्य एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुप्ता, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अजय रावत और नारी मंडल की अध्यक्ष सुधा कटारे, आर एस पहारिया ने समाज की तरफ से मेयर का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
