घमापुर चौक पर हादसा, खून से सन गई सड़क
जबलपुर। घमापुर चौक पर शनिवार अपरान्ह बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। धर्मेंद्र दीवान व उसका साथी बाइक से जा रहे थे तभी करीब 4 बजे पीछे से आया ट्रक उन पर चढ़ गया। युवकों को ट्रक के अगले पहियों के नीचे आते देख वहां खड़े लोग बचाने दौड़े और ट्रक को धक्का देकर पीछे किया फिर उसमें दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। पैर कुचलने से सड़क खून से सन गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक जब्त कर लिया।
