Type Here to Get Search Results !

सिंधिया समर्थक इमारती देवी के तेवर तीखे, तहसीलदार को निकाला कार्यक्रम से बाहर


 


ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक पूर्व मंत्री इमारती देवी के भरे समारोह में तेवर तीखे देख सब भौचक्के रह गए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद तहसीलदार को बाहर निकलने का फरमान सुना दिया। तहसीलदार अपनी बात कहना चाह रहे थे तो इमारती देवी ने कलेक्टर को फोन लगाकर बात करा दी औऱ कह दिया ,निकल जाओ यहां से। इससे पूर्व डबरा के पिछोर में वे कार्यकर्ताओं पर बरस पड़ी थीं। इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि डबरा में इमारती देवी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे नरोत्तम मिश्रा समर्थकों पर पहले बरसी पूर्व मंत्री और फिर हवालात में बंद करवा दिया। सलूजा ने कहा गृह मंत्री पर भारी पड़ी आयातित पूर्व मंत्री ...गृह मंत्री समर्थक हवालात में..?

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.