Type Here to Get Search Results !

75 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा , कांग्रेस सेवादल ने रच दिया इतिहास

अगस्त क्रांति दिवस से लगातार जगाई राष्ट्र प्रेम की अलख

 जबलपुर। अगस्त क्रांति दिवस से स्वतंत्रता दिवस तक राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने लगातार निकाली जा रही तिरंगा यात्रा   को सबसे ज्यादा लंबे समय तक मनाने का रिकॉर्ड कांग्रेस सेवादल के नाम है। सेवादल की नगर इकाई ने एक और इतिहास रचा है। ये है 75 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा  निकालने का। हालांकि लंबाई एक साथ तय नहीं की गई, सेवादल ने अलग-अलग चरणों में ये यात्र निकालीं, फिर भी इतिहास तो बना ही दिया। सेवादल ने 6 दिनों में न सिर्फ लक्ष्य को पूरा किया है, बल्कि लक्ष्य से आगे भी कार्यकर्ता गए हैं। नगर संयोजक सतीश तिवारी ने बताया कि 9 अगस्त को तिरंगा यात्र का पहला चरण था। लक्ष्य था कि हम 75 किलोमीटर चलेंगे, लेकिन ये लक्ष्य पहले ही पूरा हो गया। आज यात्र का समापन पूर्व विधानसभा में हुआ। जहां से यात्र गांधी स्मारक तक आई। 

जन-जन को जोड़ना तिरंगा यात्रा  का उद्देश्य

. तिवारी ने बताया कि तिरंगा यात्र का उद्देश्य जन-जन को राष्ट्रीय भावना से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रभारी सीपी मित्तल ने आदेश दिया था कि शहर-ग्रामीण सब जगह लगातार यात्रएं निकाली जाएं। इसी क्रम में गोल बाजार से 9 अगस्त को यात्र शुरू हुई थी। उसके बाद अलग-अलग विधानसभाओं में यात्र निकाली गईं। आज पूर्व विधानसभा में निकली यात्र के साथ इसका समापन हुआ। कल तिलकभूमि तलैया में ध्वजारोहण के साथ तिरंगा यात्र का विश्रम होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.