अफरा-तफरी के बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जबलपुर। इंदौर से जबलपुर आई अम्बे ट्रवल्स की बस में उस वक्त आग लग गई जब यात्री बस से उतर रहे थे। बस में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई और कई लोग लगेज छोड़कर भागे। मौके पर तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि बस इंदौर से चलकर दीनदयाल चौक स्थित आईएसबीटी के बाहर आकर रुकी थी और सवारियां उतरना शुरू हुआ था तभी आग लगी। आईएसबीटी बस ऑपरेटर एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8 बजे की बताई जाती है। हुआ यह है कि अम्बे ट्रेवल्स की बस जो कि ऑल इंडिया परमिट पर चलती है वह इंदौर से चलकर जबलपुर पहुंची थी। कुछ खराबी की वजह से बस का टायर बॉडी से टकरा रहा था जिसके चलते रगड़ के कारण तेज धुआं उठने लगा और चंद पलों में धुआं आग में तब्दील हो गया। बस के ठहरते ही लोगों की नजर सुलग रही आग पर पड़ी। लोगों द्वारा बस चालक को बताया और बस में बैठी सवारी तथा बस के बेसमेंट में लोड सामान को फटाफट नीचे उतारा गया। कुछ ही देर में मैके पर दमकल का वाहन पहुंच गया और आग बुझा दी गई।