द
वीरांगना अवंतीबाई जयंती समारोह में आपत्तिजनक भाषण
पूरे प्रदेश में ब्राम्हण संगठन ने दर्ज कराया विरोध
ग्वालियर। ब्राह्मणों को लेकर भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी द्वारा आपत्तिजनक भाषण देने पर प्रदेश में तीखी प्रतिक्रिया है। प्रीतम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने ब्राम्हणों के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं है। कार्यक्रम ग्राम खरेह में अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह का था जिसमे प्रीतम सिंह लोधी बतौर मुख्य अतिथि थे और अन्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम,कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी थे। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने सफाई दी और कहा कि ये कांग्रेस की साजिश है, वे आसाराम बापू, बाबा राम रहीम जैसे संतों से समाज को सावधान रहने की बात कह रहे थे। सुनें वीडियो।
