Type Here to Get Search Results !

मौत के अस्पताल का फरार मालिक बीएएमएस डॉक्टर संतोष गिरफ्तार



पुलिस ने जेएससी से मांगी भवन निर्माण की जानकारी, चलेगा बुल्डोजर

जबलपुर। 8 लोगों की मौत का जिम्मेदार न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की बिल्डिंग जल्द ही जमींदोज हो सकती है। मौत के अस्पताल के चारों पार्टनर एवं मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या एवं गैर इरादतन हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने नगर निगम से अस्पताल की विवादित बिल्डिंग के संबंध में आवश्यक जानकारी मांगी है। नियम विरूद्ध निर्माण होने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन एवं जेएससी की टीम अस्पताल भवन को गिरा  देगी। इधर, फरार आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी पुलिस ने संचालक एवं अस्पताल प्रबंधन में 25 प्रतिशत के पार्टनर डॉ संतोष सोनी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। डॉ संतोष सोनी ने नरसिंहपुर से बीएएमएस किया है। न्यू लाइफ अस्पताल में 8 लोगों के जिंदा जलने के मामले की पड़ताल में उजागर हुआ है कि इसके लिए सरकारी सिस्टम ही कसूरवार है। पूरे सरकारी सिस्टम को पता था कि न्यू लाइफ अस्पताल निर्धारित नियमों के तहत संचालित नहीं हो रहा है। मार्च 2022 में इस अस्पताल की फायर एनओसी की वैधता खत्म हो चुकी थी, लेकिन नगर निगम और सीएमएचओ सिर्फ चिट्ठी लिखते रहे। 8 मौतों के बाद जितनी जल्दी उन्होंने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया, उतनी फुर्ती पहले दिखाई होती तो शायद ये भीषण और दर्दनाक हादसा रोका जा सकता था। इस मामले में सीएमएचओ का कहना है कि घटना के कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर चेतावनी दी गई थी जिसे नजर अंदाज किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.