Type Here to Get Search Results !

पटवारी को 11 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने बरघाट में दबोचा

जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बरघाट तहसील जिला सिवनी में पटवारी को 11 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी पटवारी अनूप मिश्र को ग्राम धारणा स्थित प्राइवेट कार्यालय कक्ष में ट्रेप किया गया। आवेदन पूनाराम पटले निवासी ग्राम गोंडा गांव तहसील बरघाट जिला सिवनी से उसकी बड़ी मां देवला बाई का मृत्यु प्रमाण पत्र वापस करने तथा प्रार्थी की 67 आरए जमीन जो कि प्रार्थी के बड़े भाई निरंजन पटले के नाम चल गई थी, उक्त जमीन से नाम हटाने वह जमीन की रजिस्ट्री करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि टीम ने सुनियोजित तरीके से पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम में इंस्पेक्टर स्वपनिल दास, भूपेंद्र दीवान एवं अन्य सदस्य शामिल थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.