Type Here to Get Search Results !

8 मौतों का गुनहगार डॉ संतोष सोनी बांधवगढ़ के होटल में गिरफ्तार, डॉ संतोष पटैल के क्लीनिक में तोड़फोड़

होप हेल्थ क्लीनिक में ही चला रहा था पैथालाजी और दवा की दुकान

 जबलपुर। न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अग्निकांड में 8 मौतों के गुनहगार चार संचालकों में से एक की गिरफ्तारी के बाद फरार संचालक डॉ संतोष सोनी, डॉ निशिंत गुप्ता, डॉ संजय पटैल की तलाश कर रही पुलिस को एक और सफलता मिल गई। मुखबिर से मिली सूचना पर विजय नगर पुलिस ने डॉ संतोष सोनी को उमरिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि हादसे के बाद भागा 36 वर्षीय डॉ संतोष सोनी निवासी महारजपुर अधारताल बांधवगढ़ के एक होटल में छिपा था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

छात्रों ने होप हेल्थ क्लीनिक में पथराव कर गुस्सा निकाला

इसी बीच हादसे से गुस्साए छात्रों ने डॉ सुरेश पटैल के मदन महल स्थित होप हेल्थ क्लीनिक में बुधवार की दोपहर तोड़फोड़ कर दी। डॉक्टर का क्लीनिक हादसे के बाद से बंद था, लेकिन उसे मौतों का जिम्मेदार मानते हुए रानी दुर्गावती छात्र परिषद ने पथराव कर गुस्सा निकाला। छोटी सी जगह में चल रहे होप हेल्थ क्लीनिक में मरीजों की जेब खाली करने डॉ सुरेश पटैल ने वहीं पैथालॉजी लैब और दवा की दुकान भी खोल रखी है। छात्रों का कहना है कि 8 मौतों के जिम्मेदार हॉस्पिटल संचालकों पर हत्या का केस दर्ज करना चाहिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.