Type Here to Get Search Results !

कारम डेम की दीवार का बड़ा हिस्सा ढह गया, गांवों में घुसा पानी, हाई अलर्ट


 



प्रभावित इलाकों के कई गांवों में आवाजाही पर प्रशासन ने लगाई रोक, जल सैलाब से दहशत



इंदौर। धार जिले के धरमपुरी स्थित कारम नदी पर बने डेम के बचाव की कोशिशों के बीच जिस दीवार को तोड़कर पानी निकाला जा रहा था, उसका बड़ा हिस्सा पानी के प्रेशर से ढह गया। गांवों औऱ लोगों को बचाने के प्रयास में इससे धक्का लगा और मोके पर मौजूद अधिकारियों व पुलिस फोर्स ने पहले गांव खाली करने की मुनादी की फिर इसके बाद पुलिस कर्मियों ने घरों में घुसकर लोगों को खदेड़ने के अंदाज में बाहर निकाला। भ्रष्टाचार, ई टेंडरिंग और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की जांच में उलझे इस प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है। मोके पर जांच के लिए गई कांग्रेस नेताओं की कमेटी ने कहा कि अभी ये हाल हैं, यदि डेम फूट जाता तो तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। दीवार का हिस्सा ढहने से गांवों में पानी घुसने लगा है। उधर , बल्लभ भवन में बैठकर लगातार मोनिटरिंग कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना प्राथमिकता है और विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर हर संभव समाधान निकाला जा रहा है। नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि कारम डेम जैसे कई घोटालों वाली भाजपा सरकार और उसके मंत्री इस आर्थिक घपले से बच नहीं सकते।

Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. डेम के गेट को तोड़ना था जिस से पानी सिमित मात्रा मे डिस्चार्ज होता.
    डेम की मिट्टी की वॉल तोडना उचित नहीं था, किसी भी प्रकार गेट तोड़ने थे, चाहें ब्लास्ट करके तोडना पड़ता.

    ReplyDelete