Type Here to Get Search Results !

चंद सेकंड का फासला, बस पर गिर जाता पेड़, कांग्रेस नेताओं ने हटाकर रास्ता बनाया

मंडला रोड पर सुबह हादसा, दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार 

जबलपुर। मंडला रोड पर सुबह एक पेड़ सड़क पर गिरने से लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ चंद सेकंउ पहले गिरता तो वहां से गुजर रही बस चपेट में आ जाती। संयोगवश मंडला जा रहे कांग्रेस नेताओं ने लोगों की मदद से पेड़ सड़क से हटवाया और यातायात चालू कराया। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि वे सड़क मार्ग से मंडला जा रहे थे, तो रास्ते में एक पेड़ सड़क पर गिर गया। यदि दो सेकंड बाद पेड़ गिरता, तो वह नीचे चल रही एक बस को चपेट में लेकर बस यात्रियों के लिए मुसीबत बन सकता था। पेड़ गिरने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। आज सुबह एआईसीसी सचिव और प्रभारी सीपी मित्तल का आगमन हुआ। उनके साथ मंडला के प्रभारी बनाए गए दिनेश यादव, डिंडोरी के प्रभारी कदीर सोनी मंडला रवाना हुए। कालपी रोड पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सड़क पर लंबा जाम लगा है, और एक बड़ा वृक्ष सड़क पर पड़ा है। 

 सरकारी अमले का इंतजार किए बिना सबने की मदद

 दिनेश यादव ने सबसे कहा कि मिलकर प्रयास करें और खुद पेड़ हटाने में जुट गए। उन्हें पेड़ हटाते देख बस के यात्री सहित अन्य वाहन वाले भी पेड़ हटाने में जुट गए। सबके सहयोग और प्रयास से देखते ही देखते पेड़ हटा गया और यातायात चालू हो गया। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो जब सरकारी अमला आता, तब कहीं पेड़ हटाया जाता और आवागमन शुरू हो पाता।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.