Type Here to Get Search Results !

85 वर्षीय वृद्धा सहित पूरे परिवार को पीटा, घमापुर पुलिस ने थाने से भगा दिया पीड़ितों को

कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ितों ने सुनाई व्यथा 

जबलपुर। घमापुर में एक परिवार पर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर जमकर मारपीट की गई। परिवार की 85 वर्षीय मां, 65 वर्षीय बेटा और 58 वर्षीय बहू सहित 26 वर्षीय बेटी को बुरी तरह पीटने के मामले पर घमापुर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है, जबकि विगत 18 अगस्त को हुए इस विवाद और मारपीट के घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज सहित अनेक प्रमाण फरियादी परिवार द्वारा पुलिस को दिखाए गए हैं। उक्ताशय की शिकायत स्वयं को पीड़ित बता रहे लालमाटी द्वारका नगर निवासी परिवार ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को जनसुनवाई में पहुंच कर दिखाए। फोटोग्राफ्स सहित सीसीटीवी फुटेज आदि के हवाले से अपनी शिकायत को पुष्ट करते हुए राधा रैकवार ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के साथ पड़ोसी अनुराग रजक और द्रोपदी रजक का विवाद 18 अगस्त को हुआ था। विवाद का मूल कारण दीवार उठाने पर हुआ था जिसे रजक परिवार ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिल कर सब्बल से तोड़ दिया। रैकवार परिवार के मुताबिक इसकी शिकायत करने जब घमापुर थाने पहुंचे तो कच्ची शिकायत ले उन्हें वहां से भगा दिया गया। जब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई जहां से पलट कर कॉल भी आया है और 100 डायल पर भी सूचना दी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि घटनाक्रम को एक सप्ताह हो गया है। कलेक्टर ने शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.