Type Here to Get Search Results !

गोल्ड शो रूम से चोरी 6.5 करोड़ की ज्वेलरी पकड़ने वाली टीम को सराफा एसोसिएशन देगा 2.5 लाख ईनाम



 


S P ने दिलाया भरोसा, जल्द पकड़े जाएंगे चोर


जबलपुर । सुपर मार्केट के सामने पायलवाला गोल्ड शो रूम में ताले काटकर साढ़े 6 करोड़ रुपये कीमती सोने के ज्वेलरी चोरी होने की वारदात से व्यापारी चिंतित हैं। सराफा एशोसिएशन ने SP सिद्दार्थ बहुगुणा से मुलाकात कर सराफा बाजार सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में स्थित दुकानों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। मुख्य सराफा बाजार में सशस्त्र पुलिस की तैनाती व्यवस्था पुनः शुरू करने की मांग करते हुए एशोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ ने मीडिया के सामने एलान किया कि चोरों को पकड़ने वाली टीम को 2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में राजा सराफ, राजेश सराफ, अनूप अग्रवाल, विजय सोहाने, सुनील जैन पायल वाला, संतोष देवांश, नवीन सराफ, सतीश केसरवानी, मनोज सराफ, शांत जैन, रजत सिंघई, नमित अग्रवाल, पप्पू जैन आदिश, राकेश आदि शामिल थे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.