Type Here to Get Search Results !

नहीं टूटी 25 साल से चली आ रही स्नेहिल परम्परा,तरुण शक्ति का रक्षाबंधन

राजकुमारी बाई बाल निकेतन में बहनों की रक्षा का संकल्प

 जबलपुर। भाई-बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन पर इस बार भी राजकुमारीबाई बाल निकेतन पहुंच कर तरुण शक्ति संस्था प्रमुख व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरिया और उनके साथियों ने बहनों से रक्षासूत्र बंधवाया। पिछले 25 साल से चली आ रही स्नेहिल परंपरा का निर्वाह करते हुए हर साल धीरज पटैरिया और उनके साथी यहां पहुंच कर बाल निकेतन में रहने वाली बहनों से टीका लगवाकर उन्हे उपहार प्रदान करते हैं और वर्ष भर उनका ख्याल भी रखते हैं। इन 25 सालों में अनेक बहनें जिनका अब घर बस गया है वे अपनी ससुराल से आकर धीरज को टीका लगाती हैं और रक्षासूत्र बांधती हैं। इसी क्रम में इस साल भी बच्चियों ने अपने प्यारे भैया को टीका लगाकर आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधा। बाल निकेतन की बहनें प्रतिवर्ष इस पर्व में अपने भैया की प्रतीक्षा करती हैं। तरुण शक्ति संगठन के कार्यकर्ता बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर श्याम सिंह ठाकुर, मुकेश पटेल, बबलू जायसवाल,अनिल सोनी, संतोष उपाध्याय, डब्बू पांडे, मनदीप द्विवेदी, आशीष साहू, गप्पू ठाकुर, गौरव गोस्वामी, महेंद्र पांडे, दीपक पांडे आदि मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.