हॉट सीट पर बैठीं डिप्टी कलेक्टर ने शो में बटोरी तालियां
जबलपुर। शहर की बेटी सिंगरोली में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ संपदा सराफ ने टीवी की दुनिया के सबसे बड़े मेगा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर पहुंच कर इतिहास रच दिया। उनकी विनम्रता, बेबाकी और सूझबूझ भरे जवाबों से कायल महानायक अमिताभ बच्चन भी हुए हैं। उन्होंने शो के दौरान कई बार संपदा की तारीफ की। संपदा यूं तो 3.20 लाख रुपए की राशि ही जीतीं, पर जो प्रशंसा उन्होंने पाई वो बहुमूल्य थी।
लॉ ऑफीसर मां ने प्रेरित किया तो शो में जाने की जिद पाल ली
जबलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली और अभियोजन अधिकारी रहे आदेश सराफ व लॉ ऑफीसर नंदिनी सराफ की बेटी संपदा ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वे हॉट सीट पर पहुंचे। इसके लिए लगातार प्रयास किए। चुनावी डय़ूटी में वयस्तता के बाद भी उन्होंने लगातार कोशश कीं, और आखिरकार सदी के महानायक बिगबी के सामने बैठने का रुतबा पा लिया। अमिताभ को जब पता चला कि वे प्रशासनिक सेवा में हैं, तो उन्होंने उनसे कहा कि आप तो सरकार हैं। संपदा ने तत्परता से जवाब दिया कि असली सरकार तो आप हैं। उल्लेखी है कि अमिताभ रामगोपाल वर्मा की सीरीज सरकार में सफल अभिनय कर चुके हैं। संपदा ने उसी फिल्म से प्रेरित होकर उन्हें सरकार कहा। मां के कहने पर संपदा ने अप्रैल में केबीसी का रजिस्ट्रेशन कराया था। बिग बी ने संपदा के काम के मद्देनजर उनकी बात अभिनेता सोनू सूद से भी कराई। सूद ने बताया कि कोरोना पीड़ितों की संपदा ने काफी मदद की है। शो में संपदा के पति डीएसपी शशांक सिंह भी उपस्थित थे, अभिताभ ने पूरे परिवार को झुककर प्रणाम किया।
