पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए किया बहाल
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने 14 माह से बंद जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस को बहाल करने का निर्णय लिया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 अगस्त से तथा ट्रेन संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त से पुन: शुरू की जाएगी।
जबलपुर से जाने और वापस आने का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 11651 जबलपुर से सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 अगस्त से प्रतिदिन जबलपुर स्टेशन से 15.15 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 15.48 बजे, कटनी साऊथ 16.30 बजे, न्यू कटनी जंक्शन 17.03 बजे, खन्ना बंजारी 17.48 बजे, महरोई 18.03 बजे, विजय सोता 18.23 बजे, ब्यौहारी 18.48 बजे, मडवास ग्राम 19.38 बजे, निवास रोड 19.53 बजे, सरई ग्राम 20.28 बजे, बरगावां 21.28 बजे और 22.50 बजे सिंगरौली स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 11652 सिंगरौली से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त से प्रतिदिन सिंगरौली स्टेशन से 04.40 बजे प्रस्थान कर बरगावां 05.08 बजे, सरई ग्राम 05.53 बजे, निवास रोड 06.18 बजे, मडवास ग्राम 06.38 बजे, ब्यौहारी 07.18 बजे, विजय सोता 07.53 बजे, महरोई 08.13 बजे, खन्ना बंजारी 08.23 बजे, न्यू कटनी जंक्शन 09.28 बजे, कटनी साऊथ 09.55 बजे, सिहोरा रोड 10.38 बजे और 11.30 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन का कोच कंपोजिशन
इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित चेयरकार श्रेणी, 10 चेयरकार द्वितीय श्रेणी, 08 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे।