अधारताल थाना में एफआईआर दर्ज
जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने रेप किया और शादी से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी युवती अधारताल के एक स्कूल में टीचर है, उसकी खितौला निवासी रवि विश्वकर्मा से पहचान हुई और दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बन गया। युवती ने रवि के कहने पर अधारताल में मकान किराए से लिया और दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान युवक ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए और विधिवत शादी का वादा किया। इसके बाद वह गायब हो गया और जब युवती ने शादी के संबंध में बात की तो वह मुकर गया। स्कूल टीचर ने अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रेप की एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
