Type Here to Get Search Results !

खुली खिड़की से ईवीएम में हो सकती है छेड़छाड़, अन्नू ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रत्याशी देर रात पहुंचे एमएलबी स्कूल,प्रशासन ने दिलाया भरोसा 

जबलपुर। मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में कैद ईवीएम की सुरक्षा की चिंता कांग्रेस को सता रही है। कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू गुरुवार की देर रात समर्थकों के साथ एमएलबी स्कूल परिसर पहुंचे। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना मिलने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी से चर्चा की और उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सभी मांगों पर विचार करने के साथ ही समाधान करेगा। अन्नू का कहना था कि स्ट्रांग रूम में पीछे की तरफ बनी दो खिड़कियां खुली हैं, जिनसे ईवीएम में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा सकता है। उन्होने मांग की है कि दोनों खिड़कियों को पक्के तरीके से पैक किया जाए। 

एक समय में सिर्फ एक ही सुरक्षा गार्ड क्यों रहता है

एमएलबी पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि स्ट्रांग रूम में एक समय में ही सिर्फएक ही सुरक्षा गार्ड रहता है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया ने बताया कि स्ट्रांग रूम में 2 लेयर की सुरक्षा लगाई गई है जो कि 24 घंटे रहती है। स्ट्रांग रूम में जो भी गतिविधियां अंदर हो रही हैं उसे मेयर पद के सभी 11 प्रत्याशियों के मोबाइल फोन पर भेजा जा रहा है। जिससे कि वे वीडियो के जरिए स्ट्रांग रूम पर स्वयं भी नजर रख सकते है। अन्नू देर रात तक एमएलबी परिसर में रहे। वोटिंग के बाद सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलबी स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। 17 जुलाई को मेयर और पार्षद पद के चुनाव परिणाम आएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.