Type Here to Get Search Results !

सोमनाथ एक्सप्रेस की बोगी में धुंआ, आग लगने की आशंका में मची खलबली

कटनी-बीना मार्ग पर एक घंटे खड़ी रही ट्रेन, ब्रेक-शू हुए थे जाम 

जबलपुर। यहां से शुक्रवार को रवाना हुई सोमनाथ एक्सप्रेस में की एक बोगी में अचानक धुंआ फैलने से यात्रियों में दहशत छा गई। बताया जाता है कि ट्रेन की डी-2 बोगी में कटनी के पास अचानक धुआं उठने के बाद आनन-फानन में ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोककर सुधार कार्य किया गया, इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सोमनाथ एक्सप्रेस लगभग 1 घंटे तक कटनी के आगे कटनी-बीना मार्ग पर एक घंटे तक खड़ी रही। 

कटनी के बाद घबराहट में यात्री ने की चेन पुलिंग

 ट्रेन में सवार यात्री उदय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर जबलपुर से चलकर कटनी पहुंची थी। कटनी स्टेशन पर कुछ देर ठहराव के पास जब ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई तो मुड़वारा स्टेशन के पास ट्रेन की पिछली बोगी डी-2 में अचानक धुआं उठने लगा। बोगी में इतना ज्यादा धुआं भर गया कि उसमें सवार एक यात्री ने अग्नि हादसे की आशंका में चेनपुलिंग कर दी जिससे ट्रेन बीच रास्ते में खड़ी हो गई और यात्री उतरकर ट्रेन से दूर जा खड़े हुए। बताया जाता है कोच में धुआं उठने की जानकारी लगते ही नजदीक के स्टेशन से कैरिज एण्ड वेगन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। सुधार कार्य के दौरान पता चला कि पहिए के ब्रेक शू चिपक गए थे जिसके चलते तेज धुआं उठा और डी-2 कोच में धुआं-धुआं हो गया। बताया जाता है कि वह तो गनीमत थी कि यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया नहीं तो ट्रेन अग्नि हादसे का शिकार हो सकती थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.