मेयर प्रत्याशी मनाने पहुंची घर, आंसू बहे तब माने
ग्वालियर। निकाय चुनाव के चर्मोत्कर्ष में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा भाजपा की मुश्किलों को बढ़ा रही है। ग्वालियर में अटल जी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा को पार्टी के संकल्प पत्र सम्बन्धी कार्यक्रम में मंच पर स्थान नहीं मिला। उपेक्षा से नाराज अनूप मिश्रा कार्यक्रम छोड़ कर लौट गए। वहां मौजूद नेताओं कार्यकताओं में खलबली मच गई। मेयर प्रत्याशी सुमन शर्मा पूरा कामकाज छोड़कर आनन फानन उन्हें मनाने घर पहुंच गई। सुमन शर्मा ने हाथ जोड़े, माफी मांगी। उनकी आंखों में आंसू देखकर अनूप मिश्रा ने कहा कि वे उनसे नहीं वहां बैठे जिम्मेदार नेताओं से नाराज हैं।
