विजय नगर थाना में एफआईआर दर्ज
जबलपुर। कर्नाटक के एक जालसाल ने नारियल भेजने के नाम पर फल मंडी के व्यापारी को 3 लाख का चूना लगा दिया। मो शकील ने एक ट्रक पानी वाले नारियल की डिमांड कर 3 लाख रुपए भेजे थे। ठगबाज ने नारियल भेजे नहीं और रकम हड़प कर मोबाइल फोन बंद कर लिया। फल व्यापारी की रिपोर्ट पर विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विजय नगर पुलिस ने बताया कि कृषि उपज मंडी में बबलू भाई एंड कंपनी के संचालक चांदनी चौक निवासी मोहम्मद शकील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फलों का कारोबार करता है। 16 मई 2021 को मोबाइल पर उसकी केजीएन फ्रूट कंपनी देवनागरी कर्नाटक के संचालक मोहम्मद मुबारक को पानी वाले नारियल का एक ट्रक भेजने का आर्डर दिया। मोहम्मद मुबारक ने पहले पेमेंट जमा करने की बात कही जिसके बाद शकील ने 3 लाख 20 हजार रुपए का भुगतान 17 मई को कर दिया। रकम देने के बाद शकील कर्नाटक के केजीएन फ्रूट कंपनी के संचालक मोहम्मद मुबारक से लगातार संपर्क करता रहा। जालसाज माल की आवक कम होने की बात कहते हुए कुछ दिन बाद नारियल भेजने की बात कहता रहा। ठगबाज ने नारियल से भरा ट्रक नहीं भेजा और कुछ दिन उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। व्यापारियों के माध्यम से पतासाजी कराई तो कुछ लोगों ने बताया कि मोहम्मद मुबारक पहले भी कई लोगों से ठगीबाजी कर चुका है।
