Type Here to Get Search Results !

सांसद तन्खा के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने ओबैसी को बताया भाजपा का एजेंट


 सीपी मित्तल का दावा, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी सफलता 

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों और पदाधिकारियों सहित नेताओं की सक्रियता भांपने जबलपुर आए मप्र के प्रभारी सीपी मित्तल ने एआईएमआईएम के नेता असुद्दीन औबेसी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि ओबैसी भाजपा के एजेंट हैं और किसी भी राज्य के चुनावों में जाकर भाजपा के लिए ही काम करते हैं। मित्तल ने कहा कि भाजपा जैसी टिप्स देती है और लिखकर बताया जाता है वैसा ही ओबैसी भाषण में शामिल करते हैं। इससे पहले जबलपुर आए ओबैसी पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने तंज कसते हुए कहा था कि वे भाजपा को फायदा पहुंचाने आए थे, उनका काम कांग्रेस के वोट काटकर भाजपा को लाभ पहुंचाना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी सीपी मित्तल ने दावा किया कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी। पार्टी ने सूझबूझ के साथ प्रत्याशियों का चयन किया है और जनता का समर्थन भी कांग्रेस के साथ है। चुनाव में बागी प्रत्याशियों के बारे में उन्होने कहा कि पार्टी किसी एक को ही टिकट दे सकती है और इससे नाराज कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करते हैं। जहां अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी नेता हैं उनके बारे में संगठन कार्रवाई करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.