Type Here to Get Search Results !

कन्यादान योजना में कमलनाथ के 51 हजार आए नहीं, बहनों की गोद में भांजी-भांजे आ गए

मुख्यमंत्री ने गढ़ा व रांझी की सभा में कांग्रेस पर किया हमला 

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कमलनाथ व उनकी अल्प समय की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि कमलनाथ ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, लेकिन सत्ता में फिर लौटी भाजपा ने उन्हें फिर शुरू कर दिया। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने कन्यादान योजना में 51 हजार देने की घोषणा धरी रह गई और जननियों को राशि मिली नहीं बल्कि बहनों की गोद में भांजी-भांजे आ गए। सीएम ने रांझी और गढ़ा में जनसभा के दौरान शहर के व्यवस्थित विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। 

गुंडे और आतंकी कुचले जाएंगे, चलता रहेगा बुल्डोजर

 शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कारण देश में आतंकवाद बढ़ा है, लुंज-पुंज नीतियां जिसमें कोई दम नहीं और तुष्टिकरण की राजनीति इसका कारण है, लेकिन देश-प्रदेश में अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश की धरती में आतंक और आतंकवाद व माफिया-गुंडाराज को कुचला जा रहा है जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र में हत्याएं हो रही हैं। भाजपा प्रत्येक धर्म का आदर व संरक्षण करती है लेकिन आतंक बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि इस कांग्रेस के पास न तो कोई विजन है न ही विकास से लेना-देना है। जबलपुर में किए विकास कार्यो का उल्लेख कर सीएम ने फ्लाईओवर, डुमना एयरपोर्ट,अमृत योजना, स्पोर्ट्स क्लब, नर्मदा जल, आईटी पार्क आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि जबलपुर के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। हमने दुलर्भ जमीनों का उपयोग तक बदल कर जरुरतमंदों को जमीन का पट्टा और आर्थिक सहायता देना शुरू कर दिया है ताकि गरीब अपना मकान अपने मुताबिक बना सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.