Type Here to Get Search Results !

पाटन, कटंगी, मझौली, शहपुरा में भाजपा का डंका, अजय विश्नोई समर्थकों की एकतरफा जीत

जबलपुर के शेष 4 निकायों में कांग्रेस को लगा झटका
जबलपुर। जिले की शेष 4 नगरीय निकाय में भाजपा की जीत का डंका बज गया। पाटन,कटंगी, मझौली, और शहपुरा नगर परिषद चुनाव के नतीजों में चारों निकायों में भाजपा के पार्षद भारी संख्या में जीते और कांग्रेस का जबरदस्त झटका लगा। पाटन, मझौली व कटंगी में विधायक अजय विश्नोई समर्थकों की एकतरफा जीत ने भाजपा को जश्न के माहौल में डुबो दिया। चारों परिषद के 59 वार्डों के लिए 198 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। यहां कांग्रेस को कुल 10 वाडरे में ही जीत हासिल हुई। पूर्व मंत्री व भाजपा दिग्गज अजय विश्नोई की पाटन विधानसभा की पाटन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने 15 में से 11 वार्ड जीते है जबकि 3 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय है। नगर परिषद पाटन में वार्ड नंबर 5, 9 और 12 में कांग्रेस जीती है। वहीं पाटन के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ 2 वोटों से जीते। वार्ड नंबर 15 से 1 निर्दलीय बाकी वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में हो गई। 15 वार्डो में से 11 में भाजपा , 3 निर्दलीय और 1 वार्ड पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई हैं। मझौली नगर परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 तो 2 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। शहपुर नगर परिषद में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 1 और 3 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.