Type Here to Get Search Results !

बेटे ने पिता को पीटा फिर कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिहोरा के दर्शनी में वारदात, गांव में छा गया मातम

 जबलपुर। सिहोरा के दर्शनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नशेड़ी बेटे ने पिता को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। जघन्य वारदात को लेकर सुबह से गांव में मातम छा गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गिरीश धुव्रे सहित सिहोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भेजा है। 

घरेलू विवाद में बेकाबू हो गया नशे में धुत बेटा

 सिहोरा पुलिस ने बताया कि ग्राम दर्शनी निवासी 60 वर्षीय रामजी गोटिया मंगलवार रात अपने घर पर था। रात में करीब 10 बजे रामजी का छोटा बेटा 28 वर्षीय आदेश गोटिया शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता रामजी एवं मां के साथ बेवजह गाली-गलौज करने लगा। पिता रामजी ने गाली देने से मना करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया तो बेटा आदेश ने आवेश में अपने पिता रामजी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी आदेश ने अपनी मां को घर से बाहर निकालकर अंदर से दरवाजा बंद कर अपने पिता को बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गए। आरोपी आदेश ने घर के कपड़े इकट्ठे किए और पिता रामजी को उस में लपेटकर कैरोसिन डालकर आग लगा दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी घर से बाहर निकल गया।

 पत्नी पहुंची तक तब तक मौत हो चुकी थी, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

 वारदात के कुछ देर बाद पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। कमरे में पहुंची तो देखा कि पति की अधजली लाश पड़ी हुई थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि रामजी का छोटा बेटा आदेश नशे की हालत में अपने परिजनों से हमेशा झगड़ता रहता था, फिर कुछ देर बाद स्वत: शांत हो जाता था। बताया जाता है कि मिट्टी तेल से लगी आग में रामजी का शव 75} से अधिक मौके पर जल गया था। पोस्टमार्टम के बाद पिता का शव घर पहुंचा। बड़े बेटे अखिल ने पिता का अंतिम संस्कार किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.