दिनदहाड़े वारदात से सनसनी, आरोपियों की पहचान
जबलपुर। उपनगर रांझी में दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि दोस्तों में शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ और इसके बाद के 25 वर्षीय संतोष की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक संतोष के भाई धर्मेंद्र बंशकार ने पुलिस को बताया कि बताया कि वह एक दुकान में काम करता था। सोमवार दोपहर उसके साथ ही विजय चौधरी, गोपी चौधरी और अमरदीप चौधरी दुकान पहुंचे और अपने साथ में विजय के घर ले गए। यहां पर सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान पुरानी किसी बात पर अमरदीप चौधरी से संतोष का विवाद हो गया। अमरदीप व विजय ने संतोष के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी मृतक के दोस्त हैं और उनकी पहचान हो गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
