सदर में सनसनीखेज वारदात, चुनाव से लौटे एसपी की फील्ंिडग रही कामयाब
जबलपुर। सदर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में खरीददार बनकर गए लुटेरे ने दुकानदार की आंख में मिर्च पाउडर झौंककर करीब 1 लाख रुपए कीमती सोने के टॉप्स लूट लिए। इस सनसनीखेज वारदात ने निकाय चुनाव में जुटी पुलिस को सुस्ताने का मौका नहीं दिया, वहीं चुनाव क्षेत्र से लौटे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने लुटेरे को पकड़ने लगाई फील्ंिडग कामयाब रही और चंद घंटों में पुलिस ने उड़िया मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया। चश्मा उतारते ही आंख में झौंक दी मिर्ची ...... केंट पुलिस के मुताबिक सदर स्थित गोल्ड पैलेस ज्वेलर्स में दोपहर करीब 2 बजे एक्सिस वाहन में सवार एक युवक पहुंचा और दुकानदार कृष्णा सोनी से टॉप्स दिखाने कहा। उसने दो जोड़ी सोने के टाप्स पसंद किए और जेब से पैसा निकालने का उपक्रम करते हुए बिल बनाने की बात कही। कृष्णा ने कच्चे कागज पर ज्वेलरी का वजन व हिसाब लिखा और जैसे ही उसने चश्मा उतारा,युवक ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर झौंका और पलक झपकते काउंटर पर रखे 6-7 जोड़ी सोने के दो तोला वजनी टॉप्स लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने जब तक आवाज लगाई तब तक युवक वहां से वाहन लेकर भाग चुका था।
मौके पर पहुंचे एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलते ही केंट टीआई अरविंद चौबे वहां पहुंचे और लुटेरे के हुलिया के आधार पर उसकी तलाश के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसी बीच ग्रामीण क्षेत्र में चल रही वोटिंग प्रक्रिया में व्यस्त एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा वहां पहुंचे और फरियादी से जानकारी लेकर लुटेरे को पकड़ने पुलिस टीम को निर्देश दिए। एएसपी संजय अग्रवाल, सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने शहर में नाकाबंदी कर लुटेरे की तलाश शुरू की और चूंकि ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था तब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस को इसमें महत्वपूर्ण सुराग मिल गया और पतासाजी करते हुए उड़िया मोहल्ला में राममंदिर के पीछे रहने वाले हिमांशु यादव को दबोच लिया गया। वारदात में प्रयुक्त एक्सिस वाहन नम्बर एमपी 20 एसयू 0661 को जब्त कर लिया गया। लूट के आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर चंद घंटों में पकड़ने में टीआई केंट अरविंद चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक गनपत मस्कोले, कन्हैया चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश तिवारी, राजा बाबू सोनकर, आरक्षक शक्ति सनोडिया, अंजीत सिंह, नरेन्द्र मौर्य, राम शर्मा, दिनेश बघेल एवं सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम के आरक्षक अर्जुन मिश्र, महिला आरक्षक पूर्णिमा चौधरी तथा क्र ाइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक अमित श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही। एसपी ने पूरी टीम को शाबाशी दी।