Type Here to Get Search Results !

बिच्छू के डसने से खतरे में पड़ी बच्चे की जान, बड़ेरिया मेट्रो प्राइम के डॉक्टरों ने बचाई

एक्मो मशीन का सफल प्रयोग, पिता बोले-इसी दिन मनाएंगे बच्चे का जन्मोत्सव जबलपुर। जहरीले बिच्छू के डसने से एक 11 वर्षीय बच्चे की जान खतरे में पड़ गई। पन्ना में रहने वाले बच्चे को उसके परिजन आनन फानन स्थानीय अस्पताल ले गए और जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे बड़ेरिया प्राइम मेट्रो हॉस्पिटल लाया गया। मौत के मुंह में जा रहे बच्चे को चिकित्सकों के अथक प्रयास व एक्मो मशीन के सफल प्रयोग से बचा लिया गया। बच्चा अब स्वस्थ है और उसके पिता ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी का दिन महात्वपूर्ण है और हर वर्ष इसी दिन बच्चे जन्मोत्सव मनाएंगे। बच्चे के हार्ट ने काम करना किया बंद, चिकित्सकों की चुनौती बना ........ बच्चे को जब पन्ना से मेट्रो हॉस्पिटल लाया गया था तब उसका हार्ट महज पांच से 10 प्रतिशत ही काम कर रहा था,ब्लड प्रेशर भी पूरी तरह से जीरो हो गया था,ऐसे में डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती थी कि आखिरकार कैसे बच्चे की जान बचाई जाए और वह भी उस समय जबकि बच्चे के शरीर में जहर फैल रहा था। मेडिसिन एवं क्रिटिकल विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र सिंह राजपूत, कार्डियक सर्जन डॉक्टर सुधीर चौधरी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दिलीप तिवारी एवं एनेस्थीसिया डॉ. सुनील जैन ने मिलकर बच्चे को तुरंत ही सीधे हृदय और फेफड़े से कैनुला डालकर एक्मो मशीन के सपोर्ट पर लिया। बच्चे के शरीर में लगातार जहर फैल रहा था लिहाजा एक्मो मशीन के माध्यम से लगातार उसके हार्ट और किडनी के माध्यम से जीवित रखा जा रहा था। डॉ शैलेंद्र राजपूत की टीम ने 5 घंटे किया ऑपरेशन ... जहर फैलने के कारण बच्चे का हार्ट और किडनी भी प्रभावित हो रही थी ऐसे में बच्चे की हालत कहीं बिगड़ न जाए इसके लिए डॉक्टरों की टीम ने 5 से 6 घंटे तक उसका ऑपरेशन किया। डॉक्टर शैलेंद्र राजपूत और उनकी टीम ने आखिरकार बच्चे के शरीर में लगातार फैल रहे जहर के लिए ऑपरेशन किया। बच्चे का हार्ट और फेफड़ो को देखने के लिए डॉक्टरों की टीम ने पांच दिनों तक उसके सीने को खोलकर भी रखा था। 5 दिन के भीतर बच्चे का हार्ट 40 से 50 प्रतिशत तक काम करना शुरू कर दिया था और बच्चे की हालत भी लगातार सुधर रही थी। ऑपरेशन के पांचवे दिन डॉक्टरों की टीम ने 11 साल के बच्चे के शरीर से एक्मो मशीन को अलग कर दिया। इसके साथ ही उसे वेंटिलेटर से भी बाहर लाया गया। बच्चे के परजिन जब पूरी तरह से हार मान चुके थे, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने लगातार मेहनत कर उसे मौत के मुंह से बाहर खीच लिया। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया, हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया ने चिकित्सकों की टीम को बधाई दी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.