Type Here to Get Search Results !

आर्केस्ट्रा गायक की चाकू से हत्या,रानीताल श्मशान के समीप मिली लाश

लार्डगंज थाना क्षेत्र में वारदात, सुबह लोगों ने देखी लाश 

जबलपुर। रानीताल श्मशान के समीप आर्केस्ट्रा में गीत गाने वाले 24 वर्षीय अजय कनौजिया की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। सुबह 5 बजे करीब लोगों ने लाश देखकर सूचना दी जबकि उसके परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे। रानीताल मुक्तिधाम के समीप लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मधुर पटेरिया बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच एवं पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या की है। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। उजार पुरवा बस्ती के समीप रहने वाले मोतीलाल कनौजिया ने बताया कि उनका छोटा अजय कनौजिया शादी-पार्टी में गाना गाता था। रविवार रात करीब 8 बजे अजय ने घर से निकलते हुए बताया कि एक होटल में कार्यक्रम है, वहीं जा रहा हूं। मृतक युवक के पिता का कहना था कि रात करीब 11 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। 1 बजे के आसपास नींद खुली तो देखा कि अजय वापस घर नहीं आया था। पिता ने बड़े बेटे महेंद्र को जगाकर कहा कि अजय को फोन लगाकर पूछो कब तक आएगा। बड़े भाई महेंद्र ने अजय के मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिवार वालों ने सोचा कि कुछ देर बाद आ जाएगा। रात करीब 3 पिता ने फिर फोन लगाने के लिए बोला तो मोबाइल फिर बंद मिला, जिसके बाद परिजन टेंशन में आ गए। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। सुबह 5 बजे मुक्तिधाम के पास किसी युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लाश अजय की थी।

 किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी

 मृतक के पिता मोतीलाल कनौजिया ने लार्डगंज पुलिस को बताया कि बताया कि बेटे अजय की किसी से कोई रंजिश या ऐसा कोई विवाद नहीं था, जिसको लेकर हत्या हो। अजय की अभी शादी भी नहीं हुई थी। आरोपियों ने चाकू से हमला कर हत्या की है। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए अजय कनौजिया के परिचित, दोस्त और साथ में कार्य करने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.